गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर। गाजीपुर से चोचकपुर होते हुए सैदपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम नारी पचदेवरा में सड़क पर भारी गड्ढा होने और उसमें हुए जलजमाव के विरोध में ग्रामवासियों ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अरूण श्रीवास्तव ने कहा गड्ढे के चलते इस मार्ग पर आवागमन करने वाले क्षेत्रीय वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में गिरने की वजह से लोग आये दिन चोटिल हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों तथा दोपहिया वाहन और साइकिल से आने जाने वाले लोगों को गड्ढा पार करने में काफी कठिनाई हो रही है। इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन संवेदनहीन और उदासीन बनें हुए हैं। उन्होंने कहा यदि जिला प्रशासन ने पन्द्रह दिनों के अंदर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया तो समाजवादी पार्...