रांची, जुलाई 16 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार से बुधवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं बचरा उत्तरी पंचायत की मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पंचवटी पुल से बचरा बस्ती तक की जर्जर सड़क की स्थिति पर चिंता जताई गई। गुंजन सिंह ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हौसीर, बचरा बस्ती और आसपास के ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मति की आवश्यकता है। साथ ही, राय रेलवे बाईपास पुल की खस्ताहालत को लेकर भी चिंता जाहिर की गई और उसे दुरुस्त करने की मांग की गई ताकि टंडवा और बचरा के लोग बिना किसी परेशानी के रांची आवागमन कर सकें। इसके अलावा, बरसात में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.