मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के वार्ड 34 के अंतर्गत माली टोला में जर्जर सड़क पर बाइक दुर्घटना होने से पार्षद पति सतीश कुमार सोनू घायल हो गए। उनका एड़ी टूट गया है। संबंधित इलाके में पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण को लेकर निगम ने 9 सितंबर 2025 को कार्यादेश जारी किया गया था। हालांकि, ठेकेदार ने नाला बनाकर सड़क का काम यह कहते हुए छोड़ दिया कि राशि मिलने पर करेंगे। वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक बीते 14 फरवरी को निगम के सहायक अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा के साथ कार्यपालक अभियंता को रिपोर्ट दी। हालांकि अब तक नतीजा सिफर ही रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...