गिरडीह, जुलाई 16 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड की उत्तरी डोरण्डा पंचायत में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पहल की है। उन्होंने 14 जुलाई 2026 को गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की है। मंत्री ने गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से उत्तर दिशा की ओर चौक होते हुए गावां-पटना पीडब्ल्यूडी सड़क तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का अविलंब निर्माण कराने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया है। 10 जुलाई को दैनिक हिंदुस्तान में भी इस सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। यह भी पढ़ें- Gridih News: तीन सड़कों को पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरण की अनुशंसा पत्र के साथ ग्रामीणों का आवेदन और खबर...