गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र के मनुवापुर-चौकिया मार्ग से जुड़े खावपुर, औरंगाबाद, कनारी, हरिहरपुर सहित कई गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई। लंबे समय से हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद विभाग ने 22 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 500 मीटर सीसी रोड निर्माण की मंजूरी दे दी। स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाईं। पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह यादव ने कहा कि यह मंजूरी जनता के संघर्ष, एकता और सामूहिक पहल का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और दुकानदारों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी स्थानीय नागरिकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और पीडब्ल्यूडी से गुणवत्ता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.