जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
लातेहार, जून 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मनिका प्रखंड के मटलौग गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा हैं। ग्रामीणों ने मटलौग स्थित बड़का आहर से शिव साहू के घर होते हुए हरैया और फटरिया स्थित उमेश उरांव के घर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण प्रतिनिधि रमेश उरांव ने बताया कि क्षेत्र में जहां पहले से सड़क उपलब्ध है, वहां विकास कार्य किए जा रहे हैं, जबकि जिन इलाकों में सड़क की अत्यधिक आवश्यकता है, वे आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मार्ग के बीच दो नदियां पड़ती हैं, जिसके बीच बसे कई घर बरसात के दिनों में टापू की तरह कट जाते हैं। नदी में बाढ़ आने पर गांव का संपर्क पंचायत एवं प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह टूट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.