रामपुर, मई 21 -- रामपुर। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने रक्त से पत्र लिखकर ग्राम रायपुर से पंजाब नगर तक जर्जर सड़क और पुलिया के निर्माण की मांग उठाई है। सुनील यादव ने पत्र में बताया कि जिला रामपुर के ब्लॉक चमरौआ अंतर्गत ग्राम रायपुर से वजीरनगर होते हुए पंजाब नगर तक जाने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग से पंजाब नगर स्थित शिव मंदिर जाने वाले शिव भक्तों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क के लिए मुख्यमंत्री को लिखा रक्त से पत्र कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई ...