अमरोहा, मई 3 -- गंदगी व जर्जर सड़क के विरोध में शनिवार को नगर के मोहल्ला खेवान के लोगों ने मोहल्ले में प्रदर्शन किया। डीएम से समस्या निराकरण की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में सफाई-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। नाले के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे हर समय बदबू और बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही मोहल्ले की इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की दुर्दशा के चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ​प्रदर्शनकारियों ने पालिका प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द साफ-सफाई और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो अफसरों के कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- टूटी-फूटी सड़क पर फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी इस दौरान रानी, राजकुमारी, देववती, नविता, क्रांति, दीपच...