मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुशहरी, हिसं। खुजलीपुर मोड़ से बेला जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को मुजफ्फरपुर-पूसा रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शहर से मुशहरी जा रहे अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार जाम में फंस गए। उन्हें वापस शहर लौटना पड़ा। वहीं, कई वाहन चालक मार्ग बदलकर गंतव्य की ओर गए। आक्रोशित लोग जलजमाव से मुक्ति और सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंचे मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता और अपर थानेदार तेजप्रकाश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.