जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
आजमगढ़, जून 8 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मठिया से सरैया मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। रविवार को ग्रामीणों ने मार्ग पर एकत्र होकर सड़क निर्माण की मांग की और संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे क्षेत्रवासियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश प्रदर्शन में रामबदन यादव, रमेश यादव, पूर्व प्रमुख अवधेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.