मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी विधानसभा क्षेत्र की समस्या को लेकर विधायक अजीत कुमार ने सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन से मुलाकात की। विधायक ने डीएम को कांटी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर चर्चा की। बताया कि निर्माणाधीन आरओबी की दोनों तरफ सड़क जर्जर हो गई है। इस कारण लोगों को कठिनाई हो रही है। उन्होंने जनहित में 24 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने का आग्रह किया है। डीएम ने तुरंत पुल निर्माण निगम के अभियंता को सड़क मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा विधायक ने कांटी और मड़वन प्रखंडों में मनरेगा से विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए खेल मैदानों के निर्माण में बरती गई अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इसके अलावा धमौली रामनाथ पूर्वी एवं ...