जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग उठाई
नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सभासद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नैनीताल के सबसे स्वच्छ एवं हरित अयारपाटा वार्ड की सड़कों के किनारे स्थित दीवारों तथा ठंडी सड़क मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के काठगोदाम और नरीमन चौराहे की तर्ज पर यहां भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर को चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार होगा और पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। इस पहल से पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ ही शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।इसके यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से नैनीताल में बॉक्सिंग रिंग बनाने की मांग साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.