जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का धरना
रांची, जून 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ 33 इरबा से चंदवे जाने वाले जर्जर सड़क को बनाने की मांग को लेकर बुधवार को इरबा के समीप ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आरईओ विभाग द्वारा बनी यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से जल्द सड़क की मरम्मत और ड्रेनेज निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देने का भी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान सांसद और विधायक के प्रति भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.