दुमका, अप्रैल 27 -- काठीकुंड/प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के धावाडंगाल पंचायत में शिलान्यास होने के लगभग 8 माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनातर्गत योजना के तहत आर०ई०ओ०रोड पथ सरसाबाद से फूलझंझरी तक पथ निर्माण 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण में भारी नाराजगी है। सरसाबाद, झिकरा, तेजप्रथा, गैम्हार पहाड़ी, कुसुम घाटी, चिरुड़ी, फूल झाझरी, सुगा पहाड़ी, माहुल पहाड़ी, चित्रांडीह, छोटा फुलझंझरी होते हुए दर्जनों गांव से निकलती है। सड़क की हालत इतनी खराब है की बरसात में उसे पर चलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह पानी भर जाता है। बाइक सवार के गिरने की घटना आम हो गई है। बताते चले की रोड नहीं रहने के कारण गैम्हार पहाड़ी से मुख्य सड़क झिकरा करीब 3 किलो मीटर का दूरी है यह दूरी स्वास्थ्य की सबसे बड़ी बाधा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.