बरेली, मार्च 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर जर्जर सड़क के स्थान पर दूसरी जगह सड़क बनाने का आरोप लगाया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह तमाम किसानों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि द्वारिकेश चीनी मिल की ओर से किसानों को 600 से 1000 रुपये प्रति कुंतल के मूल्य पर गन्ना का बीज दिया जा रहा है। गन्ने के बीज के साथ जबरन पेस्टिसाइड देकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी ने सरसवा समेत कई गांव को जाने वाले जर्जर रोड का निर्माण नहीं किया। वहीं मिल की बाउंड्री से सटी जमीन पर सड़क बना दी। उस सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.