चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के विजय नगर कालोनी में क्षतिग्रस्त मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। इस दौरान विजय नगर कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आरोप है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते है। बच्चों और महिलाओं को खासी परेशानी होती है। वही दिन में कुछ राहत रहती है, लेकिन रात में बाइक और साइकिल सवारों के लिए काफी जोखिम भरा रास्ता हो जाता है। शिकायत के बाद भी आजतक समस्या दूर नहीं किया गया। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.