पाकुड़, जून 2 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत लागडुम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के लंबे संघर्ष और लगातार आंदोलन का आखिरकार सकारात्मक परिणाम सामने आया है। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ के तलवा गांव में ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम के बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, तलवा चौक से खाड़टोला तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 1982-83 में बनी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से आज तक सड़क की समुचित मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण यह पूरी तरह जर्जर हो गई। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से बरसात के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। विद्यार्थियों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का ...