धनबाद, अप्रैल 1 -- चासनाला, प्रतिनिधि। झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और नगर निगम की लापरवाही से फटी जलापूर्ति पाइपलाइनों के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय लोगों ने भाकपा माले के बैनरतले नुनुडीह मोड़ के समीप प्रदर्शन किया और प्रशासन को सात दिनों की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ, तो इस मुख्य मार्ग को अनिश्चितकालीन जाम कर दिया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे माले के राज्य सदस्य सबूर गोराई ने कहा कि पिछले दो वर्षों से इस सड़क की हालत दयनीय है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है और इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। संवेदक केवल बिल बनाने के लिए उन हिस्सों पर दोबारा लेयर बिछा रहे हैं जो पहले से ठीक हैं, जबकि जर्...