मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयसिंहपुर कई टोलो को मिलाकर ग्राम पंचायत बनी हुई है। लेकिन इस ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। गांव में जर्जर एवं कच्ची सड़कें और नालियों पर रखीं पटिया टूटी होने से हादसें की आशंका बनी हुई है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार, बजबजाती नालियां गांव के विकास की कहानी बयां कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। कागजों में तो सब कुछ चका चक है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यो की जांच करने की मांग किया है। जनपद के रतनपुरा ब्लॉक के जयसिंहपुर ग्राम पंचायत के निवासी आज भी विकास सुविधाओं से काफी दूर हैं। ग्राम पंचायत द्वारा तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। फिर भी सरकार द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.