पटना, मई 12 -- खुसरूपुर में स्टेट हाइवे को जोड़ने वाली बांस टाल चौराहा से बाजार रेल गुमटी तक जर्जर सड़क और जलजमाव से त्रस्त ऑटो चालकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बदहाल सड़क से नाराज चालकों ने बीच सड़क पर ऑटो लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। छह घंटों तक सड़क को जाम किए जाने से इस मार्ग पर दिनभर किसी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। इस विरोध प्रदर्शन का आम लोगों ने साथ दिया। ऑटो चालकों ने बताया कि सड़क पिछले 12 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उनमें गंदा पानी जमा है। गर्मी में भी इस सड़क पर घुटने भर जलजमाव रहता है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान ऑटो चालकों का गुस्सा फूटा जलजमाव के कारण सड़क पर गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन ऑटो, बाइक और ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने लोग चोटिल ह...