जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को ले धरना
आरा, मई 15 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर के डाकबंगला रोड की जर्जर और जलजमाव की समस्या को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। नेतृत्व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सचिन कुमार गुप्ता ने किया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नगरवासियों ने सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। अधिकारियों ने सड़क निर्माण और जलनिकासी की समस्या दूर करने को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आये दिन वाहन फंस रहे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.