समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- हर का नया वार्ड 5 में धरमपुर चौक से जिलेविया मोड़ सड़क के दोनों तरफ बसे लोग कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, महाजाम की उनकी नई समस्या है। इस वार्ड के अन्य इलाकों में तो विकास के कई काम हुए हैं, पर उक्त इलाका विकास के मामले में अभी तक पीछे है। नगर निगम ने जर्जर सड़क का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं कराया है। सड़क का चौड़ीकरण पुरानी मांग है, जो अब तक पूरी नहीं हुई। पांच साल पहले विधायक फंड से उक्त सड़क बनी थी। उस समय पंचायत में यह थी। नगर निगम में कट कर जाने के बाद से इस सड़क की देखरेख नहीं होती है। धरमपुर चौक से जिलेविया मोड़ सड़क में मुख्य नाला नहीं है। स्ट्रीट लाइट कहीं नहीं लगाई गई हैं। इस सड़क पर व आसपास झाड़ू नहीं लगता। कूड़ा जहां- तहां पड़ा रहता है। डस्टबिन इस इलाके में नहीं दिया गया है। पीड़ित लोगों का कहना है कि शहर बनने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.