एटा, फरवरी 10 -- सड़क विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सड़क निधि योजना के तहत अलीगंज क्षेत्र से जुड़ी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी मिल गई। विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तावित अलीगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद-नवाबगंज मार्ग सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। कार्य पर कुल 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और आमजन को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अलीगंज क्षेत्र के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क से प्रतिदिन स्कूली वाहन, किसान, व्यापारी और स्थानीय लोग आवागमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.