एटा, अप्रैल 13 -- एटा। शहरवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण हो रही परेशानियों से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। नगर पालिका ने शहर की प्रमुख सड़कों के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत होली मोहल्ला से पटियाली गेट तक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कई वर्षों से बदहाली का शिकार यह मार्ग अब नए सिरे से तैयार होगा, जिससे हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता के अनुसार होली मोहल्ला से पटियाली गेट तक का मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से खराब हालत में पड़ा हुआ है। जिसके के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अब इस सड़क के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसी विकास ...