किशनगंज, मई 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड की दल्लेगांव पंचायत में वर्षों से अधूरा पड़ा पुल एवं अप्रोच सड़क निर्माण कार्य अब जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा स्थल पर पहुंचकर निर्माणाधीन पुल और संपर्क पथ का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार दल्लेगांव पंचायत संघर्ष कमेटी ने पंचायत की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद जहुर आलम रज़वी के नेतृत्व में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। कमेटी ने विशेष रूप से वर्षों से अधूरे पड़े पुल निर्माण और अप्रोच सड़क की समस्या उठाई थी। यह भी पढ़ें- कुसुंगुर से लखरावां मार्ग बदहाल, पुलिया टूटने से कई गांव का बंद है आवागमन इससे पहले भी चुनाव जीतने ...