जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक ने प्रमुख सचिव से मुलाकात की
बलरामपुर, मई 15 -- गैसड़ी, संवाददाता। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गुरुवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी की जर्जर सड़कों व अधूरे निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया। प्रमुख सचिव ने जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक श्री शैलू ने प्रमुख सचिव से बताया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में जलभराव और कीचड़ के कारण हालात और गंभीर हो जाते हैं। तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जूड़ीकुइया-जैतापुर-बालापुर से भोजपुर थारू तिराहा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और बेनी नगर से बिलौहा मार्ग के विस्तार सहित क्षेत्र की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.