समस्तीपुर, जनवरी 6 -- ग्राम पंचायत मोहनपुर, नगर परिषद के वार्ड 15 व आजाद नगर मोहल्ला, मगरदही समेत कई मोहल्लों को नगर निगम के वार्ड 35 में शामिल होने पर लोगों में खुशी थी। उन्हें उम्मीद थी कि अब तेजी से विकास होगा और मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। लेकिन अब लोगों का कहना है कि उनसे तमाम तरह के कर तो वसूले जा रहे हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नगर निगम के चार साल हो गये। बावजूद समस्याएं और बदतर बनकर रह गई। सड़कें खस्ताहाल हैं, कई जगह नालियां ही नहीं हैं। साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। शिकायतों पर अधिकारी सुनते नहीं हैं। तंग गलियों में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है, लेकिन नगर निगम कोई सुविधा का प्रयास नहीं कर रहा है। मोहल्लों में नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। इससे काफी दिक्कत होती है लेकिन पुलिस झांकने तक नहीं आती है। कई ...