सिद्धार्थ, मार्च 15 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जियाभारी में चहुंओर गंदगी का अंबार है। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जर्जर सड़कें, जगह-जगह गंदगी, जाम नालियों से ग्रामीण परेशान हैं।तीन हजार की आबादी वाले गांव में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद दी गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है पर अब तक उन्हें एक बूंद पानी नहीं मिला। जलनिगम के पाइप लाइन बिछाने के कारण गांव की सड़कें जर्जर हो गई हैं। गांव में बना सचिवालय विवाद का शिकार हो गया। इसके बाद पुनः दूसरे स्थान पर सचिवालय बना जो अक्सर बंद रहता है। गांव के लोगों का आरोप है कभी कभी अधिकारी जब आते हैं तब पंचायत भवन खुलता हैं। गांव का प्राथमिक विद्यालय भी बदहाली का शिकार है। विद्यालय का शौचालय गंदगी का शिकार है। शौचालय...