बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर। दिप्या बाग से इंद्रानगर जाने वाली सड़क गड्ढों और कीचड़ से बदहाल हो चुकी है। बरसात के बाद हालात और खराब हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। लोगों ने जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.