हमीरपुर, अप्रैल 19 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के वार्ड-10 में रहमानिया कॉलेज के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले दो वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। पिछली पंचवर्षीय योजना के दौरान बनाए गए इस शौचालय की हालत अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दीवारें टूट-फूट चुकी हैं और साफ-सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन रहमानिया कालेज से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र व राहगीर गुजरते हैं। लेकिन शौचालय की दुर्दशा के चलते आसपास भारी दुर्गंध फैल रही है। मजबूरी में कुछ लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च फिर भी डिब्बा थामे खेतों की ओर ग्रामीण स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने नगर पालिका...