जामताड़ा, जून 13 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। शुक्रवार सुबह भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज परिसर स्थित जर्जर एवं सूखे शौचालय के चेंबर में एक साही (पॉर्क्युपाइन) दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद साही को सुरक्षित रूप से चेंबर से बाहर निकाला। साही को देखने के लिए कॉलेज परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। रेंजर मैनेजर मिर्धा ने बताया कि डिग्री कॉलेज परिसर के क्षतिग्रस्त शौचालय के चेंबर में साही मिला था। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह भी पढ़ें- वन्यजीव रेस्क्यू में विशेषज्ञों और संसाधनों का अभाव फिलहाल साही को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्...