हरिद्वार, मार्च 15 -- सजनपुर पीली में वर्षों पूर्व स्वजल योजना के तहत निर्मित वाटर टैंक अब जर्जर होकर निष्प्रयोज्य खड़ा है। टैंक के नीचे और आसपास लगातार कूड़ा डाले जाने से यह स्थान गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने के साथ ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रूबी पाल ने जर्जर टैंक को ध्वस्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील पाल के अनुसार करीब पांच माह पूर्व इस संबंध में संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि टैंक हटने पर उस स्थान का उपयोग ग्राम पंचायत के सार्वजनिक कार्यों, जैसे सामुदायिक भवन या अन्य आवश्यक पंचायत स्तरीय सुविधा के निर्माण में किया जा सकता है। ग्राम पंचायत कई बार यहां साफ सफाई भी करा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.