जर्जर व ढीले तारों से हो रही आतिशबाजी, दहशत में लोग
बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। छावनी कस्बे के मुख्य बाजार में जर्जर और ढीले एलटी लाइन के तारों से बार-बार हो रही स्पार्किंग (आतिशबाजी) से व्यापारी और राहगीर दहशत में हैं। गुरुवार सुबह फिर तारों में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
बाजार में अफरातफरी मंगलवार को भी बाजार में भारी भीड़ के दौरान करीब पांच मिनट तक तारों में स्पार्किंग होती रही, जिससे अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य बाजार की गली में लगभग 70 वर्ष पुराने विद्युत तारों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। बताया जाता है कि वर्ष 1954 में लगाए गए इन तारों को अब तक बदला नहीं गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.