जर्जर विद्युत व्यवस्था बनी मुसीबत, खुले तारों से मंडरा रहा खतरा
हापुड़, जून 5 -- नगर के मंडी इलाके में विद्युत व्यवस्था की बदहाली लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। क्षेत्र में एक अस्थायी लकड़ी का खंभा लगाकर उस पर अनेक बिजली लाइनों को बांध दिया गया है। हालत यह है कि कई तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बनी यह समस्या विभागीय उदासीनता का उदाहरण बन चुकी है। मोहल्ले के निवासी अमित ने बताया कि क्षेत्र की बिजली लाइनें काफी समय से अव्यवस्थित स्थिति में हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण उनका कहना है कि नीचे लटकते तार किसी भी समय राह चलते लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.