जर्जर विद्युत पोल बने खतरे का सबब
बागेश्वर, जून 19 -- कांडा। तहसील के सानीउडयार क्षेत्र अंतर्गत ग्वाड़ गांव में ऊर्जा निगम की लापरवाही ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गांव में आवासीय घरों के आगे लगे कई विद्युत पोल जंग खाकर टेढ़े हो चुके हैं और किसी भी समय गिर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और आंधी-तूफान के दौरान इन पोलों से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार जर्जर पोलों और ढीली विद्युत लाइनों के कारण बारिश के दिनों में कई बार करंट उतरने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.