औरैया, मई 15 -- रुरुगंज, संवाददाता। रुरुकलां क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। करियापुर खेरे के पास खेतों के बीच लगा 33 केवी विद्युत लाइन का लोहे का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। नीचे से गलकर टूट चुका यह पोल वर्तमान में केवल बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार बिधूना-चिरकुआ लाइन से सोहनी पावर हाउस को जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन का यह पोल विद्युत उपकेंद्र सोहनी के अंतर्गत रुरुकलां फीडर पर स्थित है। वर्षों पुराने इस लोहे के पोल में लगातार बारिश, नमी और जंग लगने से नीचे का हिस्सा पूरी तरह कमजोर हो गया है। अब स्थिति यह है कि पोल जमीन के पास से टूट चुका है और किसी भी समय गिर सकता है। ग्रामीणों ने बताया...