बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र में सरकारी नाली के किनारे जर्जर खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बन गया है। ग्राम घुंघरावली के निवासी जय चंद सिंह ने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है। पीड़ित किसान ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि सरकारी नाली की मेंड़ पर लगे जर्जर खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर कभी भी गिर सकता है। इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होगी, बल्कि बड़ी जान-माल की हानि की भी आशंका है। पत्र में ग्रामीण ने मांग की है कि जर्जर खंभों को तत्काल हटाकर उनकी जगह नए खंभे लगाए जाएं, ताकि बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके और दुर्घटना की संभावना खत्म हो। यह भी पढ़ें- बिजली के जर्जर पोल बने खतरा, हादसे की आशंका पीड़ितकिसानों ने अपने पत्र के साथ आधार कार्ड, ट्रांसफार्मर की फोटो और स्थानी...