जर्जर विद्यालयों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे नौनिहाल
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बारिश ने पटेहरा कला विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों की बदहाली उजागर कर दी है। खुटारी, भदौहा, देवरी कला, देकवाह, मझवानी, हरदी, गुलालपुर, दत्तूपुर और टउआ समेत कई विद्यालयों की छतें जर्जर हैं। छतों में दरार और बारिश में पानी टपकने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। कई जगह शिक्षक बच्चों को बरामदे या सुरक्षित हिस्से में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर हैं। वहीं गांवों की सड़कों पर जलभराव के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बारिश थमने तक जर्जर विद्यालयों में पठन-पाठन बंद कराने और भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाढ़ के पानी से घिरा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महरिया यह भी पढ़ें- Banda News: बारिश में घर बैठे छात्र-छात्राएं, पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.