पूर्णिया, मार्च 25 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के महराजी गांव वार्ड संख्या-15 स्थित अंग्रेजों के जमाने का बना लोहा पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। हालत यह है कि छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि पैदल चलने पर भी पुल हिलने लगता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला पदाधिकारी, सांसद तथा स्थानीय विधायक को सौंपा। आवेदन में बताया गया कि यह पुल जानकीनगर से बनमनखी जाने का एकमात्र प्रमुख मार्ग है और नगर पंचायत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से पुल जर्जर स्थिति में है, लेकिन अब तक इसके मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.