हरदोई, मई 3 -- सुरसा। बिजली विभाग द्वारा कराही विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में जर्जर 33/11 केवी लाइन और खराब विद्युत पोलों को बदलने का कार्य शुरू किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं और बिजली संबंधी समस्याओं पर रोक लगाई जा सके। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य को पूरा करने के लिए 4 व 5 मई तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी मसीत, पचकोहरा और बम्हनाखेड़ा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...