बिजनौर, अप्रैल 7 -- हल्दौर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न बिजली समस्याओं को लेकर सिसौना बिजलीघर पर एकत्रित हुए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीओ अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह जर्जर विद्युत लाइनें लटक रही हैं और आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बताया कि फसलों की सिंचाई के समय बिजली बाधित होने से खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों ने यह भी मांग उठाई कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को जबरन उपभोक्ताओं पर न थोपा जाए। किसानों ने बिजली बिलों में अनियमितता, ट्रिपिंग की समस्या, लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने जैसी समस्याओं को भी प्रमुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.