प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जनपद शाखा प्रयागराज ने बिजली व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी अजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने लगातार बढ़ रही ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता, जर्जर विद्युत लाइनों, कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और सुरक्षा संसाधनों की कमी को लेकर चिंता जताई।ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण हजारों बिजली पोल, लाइनें और अन्य विद्युत संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सीमित संसाधनों और स्टाफ की भारी कमी के बीच अभियंता और कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं, जिससे उन पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- संसाधनों के अभाव में फुंक रहे ट्रांसफार्मर, जूनियर इंजीनियर्स ने खोला मोर्चा मांग...