हल्द्वानी, जून 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पेयजल संकट से राहत नहीं मिल रही है। लगातार खराब हो रहे ट्यूबवेल और निर्माण कार्य के दौरान टूट रहीं जर्जर पेयजल लाइनें पानी की सप्लाई बाधित कर रही हैं। काठगोदाम में लाइन टूटने से नई बस्ती के घरों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है। वहीं राजपुरा में सीवर लाइन के लिए हुई खुदाई में टूटी लाइनें अभी तक ठीक नहीं की जा सकी हैं। वहीं चौफुला और नवाड़खेड़ा गौलापार के खराब ट्यूबवेल से तीन सप्ताह बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। यहां पेयजल आपूर्ति का अन्य स्रोत नहीं होने से अब स्थानीय लोग पानी के लिए टैंकर पर निर्भर हो गए हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि जल निगम की सीवर बिछाए जाने के दौरान लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति प्रभावि...