बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। शहर के मोहल्ला मिर्दगान में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाहर वाली मस्जिद पर लगा एक पुराना लाइट टावर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मस्जिद की एक मीनार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के वक्त वहां मौजूद राहगीर बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को जैसे ही लाइट टावर गिरा, तेज आवाज के साथ आसपास के क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया। यह भी पढ़ें- बिजनौर में पूजा स्थल में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय निवासी इमरान, राशिद और अन्य लोगों का कहना है कि हमने कई बार शिकायत की, लेकिन हर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.