जर्जर रेगुलेटर पुल धंसने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
चंदौली, मई 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकास क्षेत्र के हड़ौरा स्थित केरायगांव ड्रेन पर बने रेगुलेटर पुल के धंस जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुल के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते मरम्मत न होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
पुल का निर्माण और महत्व बताया गया कि सिंचाई के लिए बंधी डिवीजन द्वारा केरायगांव ड्रेन पर रेगुलेटर का निर्माण कराया गया है, जिसके ऊपर से लेहरा शाख नहर रोड गुजरती है। इसी मार्ग से सैदूपुर से केरायगांव तक आवागमन होता है। नहर का पानी साइफन के जरिए ड्रेन के अंदर से गुजरता है और उसी मोड़ पर यह रेगुलेटर पुल बना हुआ है। यह क्षेत्र हजारों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.