बाराबंकी, फरवरी 17 -- देवा शरीफ। नगर पंचायत देवा में कई रास्तों पर लगी इंटरलाकिंग जर्जर हो चुकी है। कस्बावासियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा द्वारा जर्जर रास्ते पर नई इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। देवा आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला हुज्जाजी दो पश्चिम और कचेहरान में मंगलवार को कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी देखने को मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...