जर्जर राडू नदी पुल से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा
रांची, जून 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सिल्ली-रंगामाटी मुख्य मार्ग पर सालसुद गांव के समीप राडू नदी पर स्थित पुल अत्यंत जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पुल के कई हिस्सों से कंक्रीट उखड़ चुकी है तथा लोहे के सरिये बाहर दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुल से भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची (ग्रामीण) द्वारा पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल सतही मरम्मत कर खानापूर्ति कर रहा है। उनका कहना है कि बाहर निकले सरियों पर केवल सीमेंट की परत चढ़ाई जा रही है, जिससे पुल की वास्तविक मजबूती सुनिश्चित नहीं हो पा रही है。 यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़कपुल की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.