मुंगेर, दिसम्बर 11 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। बुधवार को नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 अंबेडकर चौक के पास बने 50 वर्ष पुराने जर्जर यात्री शेड की मरम्मत कार्य शुरू किया गया,लेकिन स्थानीय लोगों ने उसपर रोक लगा दिया और मजदूरों को वापस लौटा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्री शेड पूरी तरह जर्जर है। बारिश में छत से पानी टपकता है। कई हिस्सों में लोहे की छड़ें भी दिख रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मरम्मत की जगह नया यात्री शेड बनना चाहिए। मौके पर लोगों ने विरोध भी जताया। बोले स्थानीय लोग यात्री शेड पूरी तरह जर्जर है। यात्रियों के लिए न तो पेयजल की सुविधा है और न ही शौचालय की। जर्जर यात्री शेड की मरम्मत कर खानापूर्ति नहीं करने दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए नए शेड का निर्माण कराया जाना चाहिए। गोपी साह --- अंब...