आजमगढ़, जून 8 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र का मालटारी-भदाव मार्ग जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। साथ ही मालटारी स्थित इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्रा इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर बने बड़े गड्ढों में हल्की बारिश के बाद पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार सीएम हेल्पलाइन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें-...