जर्जर मनरेगा कक्ष पर नाराजगी, गंदगी देख अफसरों की लगाई क्लास
उन्नाव, मार्च 28 -- असोहा। संवाददाता सीडीओ कृति राज ने ब्लॉक मुख्यालय का अचानक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। जर्जर भवन, अव्यवस्थित अभिलेख और गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सीडीओ ने शुक्रवार दोपहर बाद ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी सक्रिय नजर आए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मनरेगा सेल और एनआरएलएम कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। मनरेगा कक्ष की जर्जर स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ निशा सागर को निर्देश देते हुए कहा कि कक्ष की हालत बेहद खराब है, इसे तत्काल ठीक कराया जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य में लापरवाही न बरती जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.